विभाग के अनुसार, पानी की जांच में फ्लोराइड, आर्सेनिक, भारी धातुओं और बैक्टीरिया जैसे तत्वों की मौजूदगी का परीक्षण किया जा रहा है। इससे लोगों को पता चल सकेगा कि उनके घर या खेत में इस्तेमाल होने वाला पानी पीने योग्य है या नहीं।
मौके पर ही मिलेगी जांच रिपोर्ट
निजी ट्यूबवेल, बोरवेल या कुएं के पानी की जांच कराने के इच्छुक नागरिक राज्योत्सव परिसर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य प्रदर्शनी स्थल पर संपर्क कर सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। विभागीय काउंटर पर नमूने की जांच के बाद रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जा रही है।
शुद्ध पेयजल के प्रति किया जा रहा जागरूक
विभाग के विशेषज्ञ लोगों को पानी की गुणवत्ता, भूजल संरक्षण और सुरक्षित पेयजल के उपायों की जानकारी भी दे रहे हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे राज्योत्सव के दौरान इस सुविधा का लाभ उठाकर अपने जल स्रोतों की गुणवत्ता की जांच जरूर कराएं। इससे परिवार के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जरूरी जानकारी मिल सकेगी।
