सगाई की खबरों के बीच IPL देखने पहुंचे राघव-परिणीति:स्टेडियम में लगे ‘परिणीति भाभी जिंदाबाद’ के नारे, 13 मई को दिल्ली में हो सकती है सगाई

सगाई की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक बार फिर साथ नजर आए। बुधवार को रूमर्ड कपल पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स का मैच देखने के लिए मोहाली स्टेडियम पहुंचा। सोशल मीडिया एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक साथ मैच देखते नजर आ रहे हैं।

चर्चित वीडियो में परिणीति और राघव अपने फैंस को नमस्ते करते और उनके लिए हाथ हिलाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान जहां परिणीति ने ब्लैक ड्रेस पहनी है, तो वहीं राघव ब्लू शर्ट में नजर आ रहे हैं। दोनों को साथ देखकर स्टेडियम में फैंस ‘परिणीति भाभी जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे हैं।

मैच के बाद से ही परिणीति और राघव का यह वीडियो बेहद सुर्खियों में है। सगाई की खबरों के बाद यह रूमर्ड कपल का पहला पब्लिक अपीयरेंस है। हालांकि अभी तक राघव या परिणीति में से किसी ने भी अपनी सगाई को लेकर पुष्टि नहीं की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव और परिणीति जल्द सगाई करने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, 13 मई को नई दिल्ली में उनकी सगाई होनी है इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सूत्र ने बताया है कि उनका रोका हो चुका है, वहीं शादी अक्टूबर में होगी। सोर्स ने मीडिया से कहा- ‘परिणीति और राघव का रोका हो गया है। यह एक फैमिली फंक्शन था और वो दोनों बहुत खुश हैं। इस साल अक्टूबर के अंत तक शादी करने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *