Flipkart पर शुरू हो रही 50 से 80% डिस्काउंट वाली बंपर सेल, हर प्रोडक्ट पर भारी छूट

नई दिल्लीः दिवाली और दशहरा पर जबरदस्त ऑफर्स देने के बाद एक बार फिर ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने अपने प्लेटफार्म पर ग्राहकों के लिए सेल की पेशकश की है. कंपनी ने महीने की सबसे बड़ी सेल फ्लिपस्टार्ट डेज (Flipstart Days) का ऐलान किया है. इस सेल पर आपको हर तरह के प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिलेगी. यदि आपके फोन में फ्लिपकार्ट का ऐप है तो आप देख सकते हैं कि वहां Flipstart Days सेल का पेज लाइव हो चुका है. ये सेल 1 दिसंबर से शुरू होकर 3 दिसंबर तक चलेगी. 3 दिन चलने वाली इस सेल का आप भी लाभ उठा सकते हैं.

Food और Beverages पर 70% की छूट
ग्राहक फ्लिपस्टार्ट डेज सेल में खाद्य और पेय पदार्थ  (Food & Beverages) पर  70% तक का डिस्काउंट पा सकते हैं. इसके अलावा सेल में बच्चों की देखभाल (Baby Care Essentials) करने वालों के प्रोडक्ट्स पर भी 70% तक की छूट दी जा रही है.

 

 

इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज 50 से 80 फीसदी की छूट
Flipkart Flipstart Days sale सेल में लैपटॉप, टीवी जैसे सामान किफायती दामों में खरीदे जा सकते हैं. इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज पर 80 फीसदी तक छूट का ऑफर मिल सकता है. टीवी, AC और फ्रिज पर 50 फीसदी तक डिस्काउंट का ऑफर दिया जा रहा है. सेल में हेडफोन्स और स्पीकर पर 70 फीसदी की छूट दी जा रही है.

 

 

इन पर है 25% से 60% का डिस्काउंट 
फ्लिपकार्ट के ग्राहक ग्रूमिंग एसेंशियल पर 25% से 60% के डिस्काउंट पा सकते हैं. सेल में 1 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट उपलब्ध कराए जाएंगे. इस सेल में कपड़े, फुटवियर, ब्यूटी प्रोडट्क्स, एक्सेसरीज, स्पोर्ट्स, फर्नीचर, होम डेकोर और डेली यूज की हर तरह की चीजों पर छूट दी जा रही है. फ्लिपकार्ट के ग्राहक होम फर्निशिंग के सामान को 79 रुपये के शुरुआती कीमत में खरीद कर सकते हैं. किचिन और डायनिंग के सामान को 69 रुपये के शुरुआती कीमत में घर लाया जा सकता है.