Headlines

काम की खबर: जानिए इस महीने से रसोई गैस सिलिंडर सस्ता हुआ या महंगा

तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में अक्तूबर में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत में तेजी आई है।

14.2 किलो वाले सिलिंडर का दाम
आईओसीएल की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस महीने घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 594 रुपये पर स्थिर है। कोलकाता में इसका दाम 620.50 रुपये, मुंबई में 594 रुपये और चेन्नई में 610 रुपये है।
यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: आज से देश में बदले ये पांच बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत में बदलाव
इस महीने के लिए 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में इजाफा हुआ है। चेन्नई में यह 56 रुपये बढ़कर 1410 रुपये का हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में यह 55 रुपये बढ़कर 1296 रुपये का हुआ है। कोलकाता और मुंबई में भी 55 रुपये की बढ़त देखने को मिली है, जिसके बाद इन दोनों शहरों में नए दाम क्रमश: 1351 और 1244 रुपये हैं।

यह भी पढ़ें: दिसंबर में निपटाना है बैंक का कोई भी काम, तो पहले देख लें छुट्टियों की ये सूची

सरकार देती है गैस सिलिंडर पर सब्सिडी
मौजूदा समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।

ऐसे चेक कर सकते हैं एलपीजी के दाम
रसोई गैस सिलिंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

 


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004