Headlines

माचपल्ली के जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 2 बंदूक और 24 BGL सेल जब्त

माचपल्ली के जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 2 बंदूक और 24 BGL सेल जब्त माचपल्ली के जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 2 बंदूक और 24 BGL सेल जब्त

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। उत्तर बस्तर के माचपल्ली जंगल में पुलिस और BSF की संयुक्त टीम ने नक्सल डंप बरामद किया है। मौके से हथियार, भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य नक्सल सामग्री मिली है। बरामद IED और विस्फोटक पदार्थों को BDS की टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।

छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में चलाया गया सर्चिंग अभियान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह पुलिस और BSF की संयुक्त टीम छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जुराहान मेहड़ा और माचपल्ली के जंगलों में सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान जवानों को जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप मिला। तलाशी लेने पर उसमें हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद हुई।

2 भरमार बंदूक और 24 BGL सेल समेत सामान जब्त

कांकेर पुलिस, BSF और BDS की संयुक्त टीम ने नक्सल डंप से निम्न सामग्री बरामद की है:

  • 2 भरमार बंदूक
  • करीब 2 किलो का 1 पैकेट IED
  • 24 BGL सेल
  • 1 वायरलेस सेट
  • 4 पाउच
  • 1 GPS
  • 14 पटाखे
  • 1 फोटो कार्ट्रिज
  • दवाइयां
  • नक्सल साहित्य और अन्य सामग्री

BDS टीम ने मौके पर नष्ट किए विस्फोटक

बरामद IED और अन्य विस्फोटक पदार्थों को BDS की टीम ने सुरक्षा मानकों के तहत मौके पर ही नष्ट कर दिया। इससे संभावित खतरे को टालने की कार्रवाई की गई।

सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त अभियान जारी

कांकेर पुलिस नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त सर्चिंग अभियान चला रही है। सुरक्षाबलों का कहना है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004