Headlines

BREAKING : इस हफ्ते लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक….

होली की वजह से बैंकों में यह छुट्टी होगा। अगर आपका बैंक जाने का प्लान है तो उससे पहले आप छुट्टियों की लिस्ट (march bank holidays 2022) जरूर चेक कर लें। इस हफ्ते बैंक में लगातार 4 दिन काम काज नहीं होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से बैंकिंग छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है। आरबीआई साल की शुरुआत में ही बैंकिंग छुट्टियों की लिस्ट जारी कर देता है। इसमें राज्य के हिसाब से छुट्टियां शामिल रहती हैं।

आइए चेक करें किस दिन किस शहर में बंद रहेंगे बैंक-

17 मार्च – (होलिका दहन)- देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

​​​​​18 मार्च – (होली/धुलेटी/डोल जात्रा)- बेंगलुरु, भुबनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद रहेंगे।

19 मार्च – (होली/याओसांग का दूसरा दिन)- भुबनेश्वर, इंफाल और पटना के बैंक बंद रहेंगे।

20 मार्च – रविवार (साप्ताहिक अवकाश) की वजह से सभी शहरों के बैंक बंद रहेंगे।

कुल 13 दिन की थी छुट्टियां

आपको बता दें मार्च महीने में बैंक की कुल 13 दिन की छुट्टियां थी, जिसमें 4 रविवार भी शामिल हैं। इसके अलावा ये छुट्टियों की लिस्ट राज्य के हिसाब से हैं।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004