Headlines

टाटा समूह के के दिग्गज आर कृष्णकुमार का निधन, रतन टाटा के करीबियों में थे शुमार

रतन टाटा के करीबी और विश्वासपात्र माने जाने वाले आर कृष्णकुमार का रविवार शाम निधन हो गया। टाटा समूह के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। केरल में जन्मे कृष्णकुमार ने टाटा समूह में कई पदों पर काम किया था।

कृष्णकुमार को इंडियन होटल्स के बिजनेस को बढ़ाने में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह समूह की रणनीतिक गतिविधियों का भी महत्वपूर्ण हिस्सा थे। उनके जाना टाटा समूह में एक कभी न भरने वाला शून्य पैदा करेगा।

पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित कृष्णकुमार को रविवार को आर्थिक राजधानी में अपने घर पर दिल का दौरा पड़ा। कृष्णकुमार का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। टाटा संस के वर्तमान अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने टाटा समूह को कृष्णकुमार के योगदान को याद करते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004