Headlines

SBI ने जारी किया अलर्ट! सर्च कर बैंक की साइट पर न करें विजिट

       नई दिल्ली. देश में बैंकिंग फ्रॉड (Banking Fraud) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ये फ्रॉड नये तरीकों से लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं. इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) लगातार लोगों को आगाह करता रहा है. इसी क्रम में एसबीआई (SBI) ने बुधवार को एक और ट्वीट जारी कर अपने करोड़ों ग्राहकों से अलर्ट रहने की अपील की है.

   सभी सर्च रिजल्ट्स सही परिणाम दें, यह जरूरी नहीं
बैंक के यूजर्स आमतौर पर किसी भी जानकारी के लिए गूगल (Google) का सहारा लेते हैं और सर्च करने पर जो रिजल्ट नजर आते हैं, उस पर भरोसा कर लेते हैं.  एसबीआई ने कहा है कि सभी सर्च रिजल्ट्स सही परिणाम दें, यह जरूरी नहीं है. ऐसी समस्या से अपने ग्राहकों को बचाने के लिए बैंक ने कुछ हेल्पलाइन नंबर्स और वेनई  दिल्ली. देश में बैंकिंग फ्रॉड (Banking Fraud) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ये फ्रॉड नये तरीकों से लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं. इस तरह के फ्रॉड से  बचने के लिए देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) लगातार लोगों को आगाह करता रहा है. इसी क्रम में एसबीआई (SBI) ने बुधवार को  एक और ट्वीट जारी कर अपने करोड़ों ग्राहकों से अलर्ट रहने की अपील की है.

    सभी सर्च रिजल्ट्स सही परिणाम दें, यह जरूरी नहीं
बैंक के यूजर्स आमतौर पर किसी भी जानकारी के लिए गूगल (Google) का सहारा लेते हैं और सर्च करने पर जो रिजल्ट नजर आते हैं, उस पर भरोसा कर लेते हैं. एसबीआई ने कहा है कि सभी सर्च रिजल्ट्स सही परिणाम दें, यह जरूरी नहीं है. ऐसी समस्या से अपने ग्राहकों को बचाने के लिए बैंक ने कुछ हेल्पलाइन नंबर्स और वेबसाइट जारी किए हैं.

   बैंक संबंधी अपडेट्स के लिए https://bank.sbi पर जाएं
गूगल पर सर्च कर कई लोग गलती से फेक साइट्स पर चले जाते हैं. इसको लेकर एसबीआई ने कहा है कि बैंक संबंधी अपडेट्स के लिए https://bank.sbi वेबसाइट पर ही जाएं. इस वेबसाइट पर एसबीआई बैंक से जुड़ी जानकारी मिल जाएंगी.

  टोल फ्री नंबर से पाएं प्रमाणिक जानकारी
कई बार ग्राहक गूगल सर्च कर कस्टमर केयर का नंबर जानने की कोशिश करते हैं. इसको लेकर भी एसबीआई ने सभी ग्राहकों को अलर्ट करते हुए कुछ नंबर्स भी जारी किए हैं. कोई भी एसबीआई के कस्टमर केयर नंबर्स 1800 11 2211, 1800 425 3800 या 080 26599990 पर संपर्क कर बैंक संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकता है.बसाइट जारी किए हैं.


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004