Headlines

Petrol Diesel Price: आज फिर हुआ पेट्रोल-डीजल महंगा, दिल्ली में 83 रुपये के पार- फटाफट चेक करें अपने शहर के दाम

    नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की परेशानियों को और अधिक बढ़ा दिया है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार 13वें दिन पेट्रोल डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में बढ़ोतरी की है. अगर दिल्ली की बात की जाए तो शनिवार को पेट्रोल के दाम में 27 पैसे प्रति लीटर, वहीं डीजल के दाम में 25 पैसे प्रति लीटर का इजाफ कर दिया. शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 20 पैसे तो डीजल के दाम में 23 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी. पिछले 1 साल की बात करें तो जनवरी-फरवरी में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े थे बाद में मई तक दाम स्थिर है और लॉकडाउन के बाद पेट्रोल डीजल के दामों में 11 से 13 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है.

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की ये है वजह
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट के बाद लोग राहत की उम्मीद कर रहे थे. लेकिन लोगों को केंद्र सरकार ने झटका दिया था. सरकार ने पेट्रोल पर 10 रुपये और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क और बढ़ा दिया था. इससे पहले साल 2014 में पेट्रोल पर टैक्स 9.48 रुपये प्रति लीटर था और डीजल पर 3.56 रुपये. नवंबर 2014 से जनवरी 2016 तक केंद्र सरकार ने इसमें नौ बार इजाफा किया. इन 15 सप्ताह में पेट्रोल पर ड्यूटी 11.77 और डीजल पर 13.47 रुपये प्रति लीटर बढ़ी.

यहां चेक करें सभी महानगरों में आज (05 दिसंबर) एक लीटर तेल का क्या भाव है.
>> दिल्ली पेट्रोल 83.13 रुपये और डीज़ल 73.32 रुपये प्रति लीटर है.


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004