- कोहली के 32 मैच में 1006 रन, धोनी ने 72 मैच में 37.06 की औसत से 1112 रन बनाए
- दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस के कप्तान के तौर पर टी-20 में सबसे ज्यादा 1273 रन
विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर टी-20 में 1000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने यह उपलब्धि मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए मैच में हासिल की। कोहली ने मैच में नाबाद 30 रन बनाए। वे कप्तान के तौर 1000+ रन बनाने वाले छठे और दूसरे भारतीय बन गए। इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उनसे आगे हैं। धोनी ने 72 मैच में 37.06 की औसत से 1112 रन बनाए थे जबकि कोहली के 32 मैच में ही 1006 रन हो गए।
कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 40 मैच में 1273 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 37.44 रहा। डुप्लेसिस ने एक शतकीय और सात अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरे स्थान पर धोनी हैं।
कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | देश | मैच | रन | औसत |
| फाफ डुप्लेसिस | दक्षिण अफ्रीका | 40 | 1273 | 37.44 |
| महेंद्र सिंह धोनी | भारत | 72 | 1112 | 37.06 |
| केन विलियम्सन | न्यूजीलैंड | 39 | 1083 | 30.94 |
| इयॉन मॉर्गन | इंग्लैंड | 43 | 1013 | 29.79 |
| विराट कोहली | भारत | 32 | 1006 | 47.90 |
| विलियम पोर्टरफील्ड | आयरलैंड | 56 | 1002 | 20.87 |
कोहली सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले कप्तान
| खिलाड़ी | देश | पारी |
| विराट कोहली | भारत | 30 |
| फाफ डू प्लेसिस | दक्षिण अफ्रीका | 31 |
| केन विलियम्सन | न्यूजीलैंड | 36 |
| इयॉन मॉर्गन | इंग्लैंड | 42 |
| विलियम पिटरफील्ड | आयरलैंड | 54 |
| महेंद्र सिंह धोनी | भारत | 57 |
कोहली टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
कोहली अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा 2663 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में हमवतन रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। रोहित ने 104 मैच में 2633 रन बनाए थे। दोनों बल्लेबाज पिछले साल तक बराबरी पर थे। रोहित श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल रहे। उन्हें आराम दिया गया है।
टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज | देश | मैच | रन |
| विराट कोहली | भारत | 77 | 2663 |
| रोहित शर्मा | भारत | 104 | 2633 |
| मार्टिन गुप्टिल | न्यूजीलैंड | 83 | 2463 |
| शोएब मलिक | पाकिस्तान | 111 | 2263 |
| ब्रेंडन मैकुलम | न्यूजीलैंड | 71 | 2263 |
