Headlines

दूरसंचार कंपनी वोडाफोन-आइडिया को दिसंबर तिमाही में एक बार फिर घाटा, सरकार को बेच रही इतनी हिस्सेदारी

वोडाफोन-आइडिया ने बताया कि समीक्षाधीन अवधि में परिचालन से आय 10,894.1 करोड़ रुपये से 10.8 प्रतिशत घटकर 9,717.3 करोड़ रुपये रह गई। कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन-आइडिया को दिसंबर तिमाही में एक बार फिर घाटा हुआ है। कंपनी का ग्राहक आधार घटकर 24.72 करोड़ रह गया, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 26.98 करोड़ था। कंपनी के मुताबिक शुल्क दरों में बढ़ोतरी के बावजूद कंपनी की प्रति उपयोगकर्ता औसत आय (एआरपीयू) लगभग पांच प्रतिशत घटकर 115 रुपये रह गई, जो 2020-21 की समान तिमाही में 121 रुपये थी।

कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका घाटा बढ़कर 7,230.9 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी को एक साल पहले इसी अवधि में 4,532.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

सरकार को बेच रही हिस्सेदारी: कर्ज संकट का सामना कर रही वोडाफोन-आइडिया ने सरकार को चुकाए जाने वाले 16,000 करोड़ रुपये के ब्याज बकाया को इक्विटी में बदलने का फैसला किया है, जो कंपनी में 35.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर होगा। अगर यह योजना पूरी हो जाती है, तो सरकार कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारकों में एक बन जाएगी। वहीं, प्रोमोटर्स की हिस्सेदारी करीब 28.5 प्रतिशत (वोडाफोन समूह) और 17.8 प्रतिशत (आदित्य बिड़ला समूह) रह जाएगी।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004