Headlines

छत्तीसगढ़ में आएगा 43,600 करोड़ का निवेश, सिंगापुर से लौटे CM साय

छत्तीसगढ़ में आएगा 43,600 करोड़ का निवेश, सिंगापुर से लौटे CM साय छत्तीसगढ़ में आएगा 43,600 करोड़ का निवेश, सिंगापुर से लौटे CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सिंगापुर दौरे के बाद छत्तीसगढ़ लौट आए। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री 3 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर थे, जहां उन्होंने Singapore-India Network for Growth (SING) Forum 2026 में हिस्सा लिया और निवेशकों व कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ के FDI निवेश प्रस्ताव मिलने की जानकारी सामने आई है। इनमें AI-रेडी डेटा सेंटर, सोलर ऊर्जा, बैटरी स्टोरेज, कृषि एवं फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

₹41,750 करोड़ का AI-रेडी डेटा सेंटर

सिंगापुर दौरे के दौरान सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव Energy Capital Global की ओर से आया है। कंपनी छत्तीसगढ़ में करीब ₹41,750 करोड़ की लागत से 100 मेगावाट का AI-रेडी डेटा सेंटर कैंपस विकसित करने की योजना पर काम करेगी।

यह प्रस्ताव छत्तीसगढ़ में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और AI से जुड़े उद्योगों के विस्तार के लिहाज से अहम माना जा रहा है। प्रस्तावित परियोजना में AI-रेडी डेटा सेंटर के साथ क्लीन-पावर समाधान और स्थानीय इंजीनियरों के प्रशिक्षण का भी प्रावधान बताया गया है।

सनस्ट्रीम ग्रीन एनर्जी का ₹1,500 करोड़ का प्रस्ताव

ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में Sunstream Green Energy Pvt Ltd ने करीब ₹1,500 करोड़ के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। इसके तहत 300 मेगावाट के सोलर प्रोजेक्ट के साथ बैटरी स्टोरेज और संबंधित कंपोनेंट्स विकसित करने की योजना बताई गई है।

इस निवेश से राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़े उद्योगों और रोजगार के नए अवसर विकसित होने की संभावना है।

कृषि और फूड प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का प्रस्ताव

सिंगापुर दौरे के दौरान Valency International Pte Ltd को करीब ₹350 करोड़ के निवेश के लिए Invitation to Invest दिया गया है। कंपनी राज्य में इंटीग्रेटेड एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट हब विकसित करने की दिशा में काम करेगी।

इस परियोजना का उद्देश्य कृषि उत्पादों को फार्म से बाजार तक जोड़ने वाली वैल्यू चेन विकसित करना बताया गया है। इससे छत्तीसगढ़ की कृषि उपज को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के अवसर बढ़ सकते हैं।

युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर भी समझौता

निवेश प्रस्तावों के साथ छत्तीसगढ़ ने सिंगापुर की ITE Education Services के साथ स्किल डेवलपमेंट को लेकर MoU भी किया है। इसके तहत तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के लिए इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम और रोजगार से जुड़े अवसर विकसित करने पर जोर रहेगा।

वाइल्डलाइफ टूरिज्म और ग्रीन डेवलपमेंट पर चर्चा

मुख्यमंत्री साय ने सिंगापुर में Gardens by the Bay और Mandai Wildlife Group के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की। बातचीत में नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन और राज्य में ग्रीन स्पेस विकसित करने के साथ-साथ वन्यजीव पर्यटन को बेहतर बनाने के अवसरों पर चर्चा हुई।

Mandai Wildlife Group के साथ नंदनवन जंगल सफारी को अंतरराष्ट्रीय स्तर के वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी बातचीत हुई।

CM साय बोले- निवेश को जमीन पर उतारना अगला लक्ष्य

सिंगापुर दौरे के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह दौरा छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश आकर्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा। निवेशकों के साथ बैठकों में राज्य की औद्योगिक क्षमता, संसाधनों और निवेश के अवसरों को सामने रखा गया।

निवेश प्रस्तावों के बाद अब सरकार का फोकस इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाकर जमीन पर उतारने पर रहेगा। प्रस्तावित निवेश से AI, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन एनर्जी, कृषि-प्रसंस्करण और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।

सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के आयोजित SING Forum में करीब 300 सरकारी प्रतिनिधियों, कारोबारियों और निवेशकों ने हिस्सा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *